भिवानी: बवानी खेड़ा में चोरों ने चुराई ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस ने किया मामला दर्ज
बवानी खेड़ा के अंतर्गत आने वाले बड़सी जाटान गांव में किसान के मकान के पास से ट्रैक्टर की ट्रॉली चोरी हो गई बड़सी जाटान गांव निवासी बागबीर ने बताया कि उसका गांव में मकान है और कुछ दूरी पर घेर बनाया हुआ है। उसमें ट्रॉली खड़ी की थी। इसके बाद वह अपनी रिश्तेदारी में चला गया। जब वह वापस आया तो घेर में उसकी ट्रॉली नहीं थी।