भिवानी: गांव किरावड में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चुराए 68 हजार रुपए ओर अन्य सामान पुलिस ने किया मामला दर्ज
मामला किरावड़ गांव का है। दर्शन कुमार ने बताया कि वह काम के लिए उत्तराखंड के मसूरी गया था। उसका परिवार घर ही था। बीती रात को पत्नी कंचन की आंख खुली तो देखा मकान के दरवाजे खुले हुए थे। उसे शक हुआ तो उसने घर में जांच की। बैडरूम से 68 हजार, मोबाइल, व आभूषण गायब थे। आज इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है