करछना: बस्तर गांव सहित विभिन्न जगहों पर प्रभात फेरी निकाल कर मनाई गई बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती।
करछना क्षेत्र के बस्तर ग्राम सभा में रविवार को ग्राम प्रधान देव कृष्ण कोटार्य की अगुवाई में भारतीय संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती जयंती प्रभात फेरी निकालकर धूमधाम से मनाई गई। यह रैली लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल अमृतसरोवर से होकर पंचायत भवन तक निकल गई। इस रैली में बड़ी संख्या में युवा महिलाएं बुजुर्गों ने भाग लिया।