करछना: यूनाइटेड कॉलेज के सामने अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई सवारियों से भरी रोडवेज बस, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल
औद्योगिक थाना क्षेत्र के यूनाइटेड कॉलेज के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर शनिवार शाम 5 बजे के करीब सवारी से भरी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर मार्ग से गुजर रही ट्रक से टकरा गई। हादसे में रोडवेज सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया।