करछना: PM श्री प्राप्त पालपुर विद्यालय में चहक व जनभागीदारी कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल में प्रवेश के लिए किया गया जागरूक
पालपुर गांव स्थित पीएम श्री प्राप्त विद्यालय में चहक एवं जनभागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें बच्चों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया,तथा अभिभावकों को बच्चों को स्कूल में प्रवेश के लिए प्रेरित किया गया,व बच्चों को स्कूल में प्रवेश तथा प्रतिदिन स्कूल आने के लिए जागरूक किया गया,डीसी MDM द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।