टिहरी: मुनिकीरेती में बरसाती नाला उफनाया, SDRF ने समय रहते संभाला मोर्चा
मुनिकीरेती क्षेत्र के खारा स्रोत के पास बरसाती नाला अचानक उफान पर आ गया। तेज जलप्रवाह में फंसे लोगों को SDRF और स्थानीय लोगों ने मिलकर सुरक्षित बाहर निकाला। कोई जनहानि नहीं हुई। SDRF ने लोगों को बरसाती नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है।