मुंगावली: बामौरी टांका गांव में डीपी विवाद में दबंगों ने युवक से की मारपीट, एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार
सेहराई थाना क्षेत्र के ग्राम बामौरी टांका में विद्युत डीपी विवाद को लेकर युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पप्पू यादव ने शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन सौंपकर आरोप लगाया है कि गांव के तीन लोगों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की और विद्युत मंडल के अधिकारियों को फोन करने पर नाराजगी जताई।