खलीलाबाद: ग्राम लोहरौली में तीन बार कोटे की खुली बैठक में चयनित कोटेदार के खिलाफ राजनीति के दबाव में बार-बार हो रही है जांच
ग्राम लोहरौली ठुकराई, तीन बार कोटे की खुली बैठक में चयन हुए कोटेदार के ऊपर,राजनीति दबाव में बार बार हो रही है जांच। आज दिन बृहस्पतिवार समय सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर नवीन अख्तर पुत्र शब्बीर अहमद ग्राम लोहरौली ठाकुरई निवासी ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा में 5 जुलाई 2025 को सरकारी राशन की दुकान का खुली बैठक कराकर चयन किया गया जिसमें 101 वोटो से मुझे विजई बनाया गया।