पीरो: पीरो में गैस किल्लत पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई, वितरण के दौरान चौकीदार तैनात करने का दिया आदेश
Piro, Bhojpur | Apr 10, 2026 पीरो में लगातार बढ़ रही रसोई गैस की किल्लत को लेकर प्रशासन अब अलर्ट मोड में आ गया है। इस संबंध में शुक्रवार की शाम 4:00 के करीब पीरो अनुमंडल पदाधिकारी ने सख्त निर्देश जारी करते हुए गैस वितरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि अजय इंडेन गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए शेड्यूल बनाया गया।