भोरे: राजपुर झांकी चारमुहाने के पास पुलिस ने जांच के दौरान 129 पीस शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,एक बाइक की जप्त
श्रीपुर ओपी की पुलिस ने राजपुर झांकी चारमुहाने के पास गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के क्रम में 129 पीस देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है ।श्रीपुर ओपी अध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति फुलवरिया थाना क्षेत्र के कल्याणी निवासी नरेश राम है।जो उत्तर प्रदेश के भवानी छापर बाजार से भोरे के रास्ते बाइक की डिक्की में शराब लेकर आ रहा था।