भोरे: बाजार के लोगों की मांग पर खोला गया चेक पोस्ट: बथुआ बाजार में पुलिस चेक पोस्ट उद्घाटन के दौरान बोले एसपी
गोपालगंज जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात ने रविवार को बथुआ बाजार में चेक पोस्ट उद्घाटन के दौरान कहा कि, 1 वर्ष पूर्व यहां लूट की घटना घटित हुई थी । जिसके बाद लोगों ने यहाँ चेक पोस्ट के लिए मांग किया था,लोगों की मांग पर यहां नए टीओपी का उद्घाटन किया गया। इस टीओपी के खुल जाने से अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगेगा। छोटी-छोटी घटनाक्रम पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।