भोरे: भोरे थानाध्यक्ष को बेहतर कार्य के लिए प्रीति किन्नर ने कलम व डायरी देकर किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की कामना की
भोरे विधानसभा क्षेत्र संख्या 103 के प्रीति किन्नर ने भोरे थानाध्यक्ष अनिल कुमार को अपराध नियंत्रण,शराब बरामदगी आदि कई कार्यो में बेहतर प्रदर्शन के लिए कलम,डायरी देकर उन्हें सम्मानित की है। इस दौरान प्रति किन्नर ने कहा कि ऐसे ही अपने कर्तव्य पथ पर आप निरंतर बढ़ते रहें,इसके लिए ईश्वर से मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।