भोरे: भोरे पुलिस ने कोर्ट के आदेशानुसार निर्गत 14 अभियुक्तों के विरुद्ध कराया इश्तेहार का तामिला, दरवाजे पर चस्पाया इश्तेहार
भोरे थाने की पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार कोर्ट से निर्गत कुल 14 अभियुक्तों के विरुद्ध विधिवत ढंग से इश्तिहार का तामिला कराया । पुलिस ने अभियुक्तों के दरवाजे के सामने इश्तिहार चस्पा कर कोर्ट में हाजिर होने की सूचना दी । जिसमें मोहम्मदपुर थाना के आठ एवं नगर थाना के 6 अभियुक्तो के विरुद्ध इश्तिहार तामिला किया गया ।