भोरे: रामनगर में 14 फरवरी से आयोजित होने वाले अति रुद्र महायज्ञ को लेकर SDPO ने स्थल का किया निरीक्षण,SDO DCLR आदी रहे मौजूद
भोरे प्रखंड क्षेत्र के रामनगर में 14 फरवरी से आयोजित होने वाले अति रुद्र महायज्ञ की तैयारी को लेकर हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार ने डीसीएलआर, एसडीओ,सीओ,बीडीओ और भोरे थानाध्यक्ष के साथ सोमवार को यज्ञ स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान राम जानकी मंदिर के महंत देव शरण दास जी और मंदिर के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित कर चल रही तैयारी के बारे में जानकारीयां ली।