भोरे: भोरे मीरगंज मुख्य पथ बंंशी बतरहां प्लांट के पास ब्रेजा कार से 67 पेटी देसी शराब पुलिस ने की जब्त, तस्कर हुआ फरार
फुलवरिया थाने के सहायक श्रीपुर ओपी अंतर्गत भोरे मिरगंज मुख्य पथ पर बंशी बतरहां प्लांट के पास शुक्रवार की देर रात पुलिस ने एक उजले रंग की ब्रेजा कार से 67 पेटी बंटी बबली नमक देशी शराब को जप्त किया है । वही तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। जप्त शराब की कुल मात्रा 3015 पीस बताई गई है।ओपी अध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।