बसना: कांपा में तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट से मौत मामले में स्कूटी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
कांपा में मोटरसाइकिल एवं स्कूटी में हुई टक्कर के दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन लोग घायल हो गए थे , जिन्हें तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात उचित इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया था । जहां उपचार के दौरान ग्राम बेल टुकरी निवासी संदीप टंडन की मौत हो गई थी । उक्त मामले में तुमगांव पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है ।