बसना: परसकोल चौक बंसुला के पास 17 किलो गांजा के साथ कार सवार दो लोगों को बसना पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना के आधार पर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही एक कार को परस कोल चौक बांसुला के पास रोककर बसना पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें 17 किलो गांजा भरा पाया गया। कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कार सवार दोनों व्यक्ति उड़ीसा से गांजा लेकर बिलासपुर की ओर जा रहे थे।