बसना: पिरदा में 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ भस्करा पाली के दो युवकों को बसना पुलिस ने किया गिरफ्तार
भस्करा पाली के दो युवकों को 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ बसना पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दोनों युवक भस्करा पाली से पिरदा की ओर एक मोटरसाइकिल में सवार होकर 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ परिवहन कर रहे थे। वहीं बसना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों के कब्जे से 20 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की है।