बसना: सिंघनपुर चौक के पास 35 लीटर देसी महुआ शराब के साथ बेल्डीह के एक युवक को बसना पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना के आधार पर सिंघनपुर चौक के पास 35 लीटर देसी महुआ शराब के साथ बेल्डीह के एक युवक को बसना पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट 34 (2) की कार्रवाई की है। बेल्डीह निवासी आरोपी अपनी मोटरसाइकिल में 35 लीटर देसी महुआ शराब रखकर परिवहन कर रहा था। वहीं मुखबिर की सूचना पर सिंघनपुर चौक के पास बसना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की है।