बसना: देवसराल में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन , बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद ।
पिथौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत देवसराल में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही, जहां अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के उद्देश्यों , तथा भारत सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर विकसित भारत का संकल्प दिलाया गया ।