बोध गया: मगध विश्वविद्यालय में छात्र हित के मुद्दों पर NSUI का प्रदर्शन, कुलपति का पुतला दहन
मगध विश्वविद्यालय में छात्रों की विभिन्न समस्याओं और छात्र हित से जुड़े मुद्दों को लेकर एनएसयूआई द्वारा कुलपति का पुतला दहन कार्यक्रम शनिवार को दोपहर 3 बजे किया गया। NSUI अध्यक्ष संतोष कुमार सोनू ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान छात्रों की समस्याओं की ओर आकर्षित करना तथा शीघ्र समाधान की मांग करना है।