शाहपुरा: बेलखेड़ा थाना प्रभारी ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, कहा लगाए सख्त जुर्माना
बेलखेड़ा थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बुधवार शाम लगभग 7:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई अभियान चलाया जाए। यदि कोई वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिलता है तो उस पर नियम अनुसार कार्रवाई कर सख्त जुर्माना लगाया जाए। थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का गंभीरता से पालन हो रहा है।