राजमहल: ज़मीन विवाद में मारपीट के मामले में राजमहल थाने में प्राथमिकी दर्ज
राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बाजार मोहल्ले में जमीन विवाद में हुई मारपीट को लेकर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ राजमहल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। रविवार की दोपहर करीब 1 बजे जानकारी मिली कि तफज्जुल शेख ने पुलिस को बताया है कि बीते 23 अप्रैल को पड़ोस के ही व्यक्ति उसकी जमीन पर जबरन कुआं बनवाने लगे।