लालगंज: रासेपुर में बिजली उपकेंद्र पर मेगा बिजली समाधान शिविर हुआ आयोजित, उपभोक्ताओं के कुल 12 समस्याओं का किया गया निस्तारण
आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर क्षेत्र के रासेपुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा बिजली समाधान शिविर आयोजित किया गया । शिविर में उपभोक्ताओं द्वारा कुल 30 समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए । जिनमें से कुल लगभग 12 का निस्तारण किया जा सका । शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ता बिजली बिल में बढ़ोत्तरी को लेकर परेशान दिखे । अपने-अपने क्षेत्र की बिजली समस्याओं पर चर्चा किया ।