अशोक नगर: कोहरवास गांव में 40 वर्षीय महिला को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के कोहरवाह गांव में एक महिला को घर में काम करते समय जहरीले सांप ने पैर में काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार विजय बाई पति गोपाल केवट उम्र 40 वर्ष को सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात 1 बजे घर में काम करते समय सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को पता चला तो महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।