रविवार को श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान की ओर से 224वीं रामधुन निकाली गई। रामधुन रामद्वारा से शुरू होकर ब्रह्मपुरी, चारभुजा जी मंदिर, कानोड़ दरवाजा, बागरिया बस्ती होते हुए बिनायका रोड पर संपन्न हुई। मार्ग में आतिशबाजी और पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।