आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी की चुटकी, बाबा बागेश्वर के जिक्र पर लगे ठहाके
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने जैसे ही बाबा बागेश्वर धाम का जिक्र किया, पूरा सभागार हंसी के ठहाकों से गूंज उठा।पीएम मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि आजकल लोग दूसरों के 'मन की बात' जानने के लिए बागेश्वर महाराज के पास जाते हैं। हालांकि, उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को तकनीक एवं डेटा एनालिसिस के जरिए समाज की जरूरतों को समझना होगा। प्रधानमंत्री की इस हल्की-फुल्की टिप्पणी पर हॉल में मौजूद आईआईटी के छात्र-छात्राओं, शोधकर्ताओं, केंद्रीय मंत्रियों और अधिकारियों के बीच ठहाके गूंज उठे।
बागेश्वर धाम सरकार