मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में कटनी सीएसपी (CSP) का प्रभार और अधिकार क्षेत्र वापस लिए जाने के मामले पर महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। कटनी में पदस्थ महिला सीएसपी ने पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा उनका प्रभार और प्रशासनिक कार्यक्षेत्र वापस लेने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक कुमार सिंह की एकलपीठ ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया और याचिका को खारिज कर दिया।
याचिकाकर्ता सीएसपी नेहा पच्चीसिया की ओर से कटनी पुलिस अधीक्षक द्वारा 16 सितंबर 2025 और 22 जुलाई 2026 को जारी किए गए आदेशों को चुनौती दी गई थी। याचिका में तर्क दिया गया था कि बिना किसी औपचारिक कदाचार के आरोप के उनका प्रशासनिक कार्यक्षेत्र अचानक घटा दिया गया। उनसे सभी पांच थानों के प्रभार की जिम्मेदारी और पर्यवेक्षण का अधिकार वापस ले लिया गया तथा उनके चालक को भी निलंबित कर दिया गया। याचिका में अपने सेवा रिकॉर्ड को बेदाग बताते हुए गुना और मंडला में किए गए उल्लेखनीय
Korba, Korba | Aug 12, 2026