कोरबा। जिले में आयोजित विदाई समारोह के दौरान माहौल उस समय खास हो गया, जब कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मंच पर माइक संभालकर गीत प्रस्तुत किया। अधिकारियों के इस अंदाज ने समारोह में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के दौरान दोनों अधिकारियों ने गीत के जरिए अपनी भावनाएं साझा कीं। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच अधिकारियों का यह सहज और संगीतमय अंदाज समारोह में आकर्षण का केंद्र रहा।
विदाई समारोह में मौजूद लोगों ने इस यादगार पल को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर साझा किया। तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद यह खास पल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया
#कोरबा #कोरबा_न्यूज़ #कलेक्टर #एसपी #कुणाल_दुदावत सिद्धार्थ_तिवारी विदाई_समारोह कोरबा_कलेक्टर कोरबा_एसपी छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़_न्यूज़ JbNewsKorba JBNews ManishJaiswal KorbaNews BreakingNews LocalNews ViralVideo Farewell CollectorSP
Korba, Korba | Aug 12, 2026