घाघरा: घाघरा प्रखंड में बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने नदी किनारे न जाने की अपील की
Ghaghra, Gumla | Sep 2, 2026 घाघरा प्रखंड क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण विभिन्न नदियों और नालों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। कोयल नदी का जलस्तर भी बढ़ने से से समस्या उत्पन्न हो गई है।जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव को देखते हुए प्रखंड प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की।ग्रामीणों से नदी किनारे मवेशियों को पानी पिलाने और मछली पकड़ने जाने से मना किया ताकि हादसा न हो