भिंड नगर: महावीर नगर में मामूली बात पर युवकों ने महिला से की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
भिंड के देहात थाना इलाके के महावीर नगर में मामूली सी बात को लेकर आरोपी युवकों ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया जिस बात की शिकायत पीडिता ने आज सोमवार के रोज दोपहर 1:00 बजे देहात थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है