पटना ग्रामीण: पटना: अशोक चौधरी ने कहा, घोषित संपत्ति से अधिक जमीन हुई तो प्रशांत किशोर की गुलामी करूंगा
जदयू कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के आरोप को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे कहा की उन्होंने जो संपत्ति अपनी घोषित की है उसे एक धुर भी अधिक जमीन अगर उनके पास होगी तो वह प्रशांत किशोर की गुलामी करेंगे। मौके पर उन्होंने कहा कि अगर वह कोई भी कागज लाकर दिखा देंगे तो वह मेरी नहीं हो जाएगी।