बहराइच: बहराइच जनपद में 11 मार्च से प्रारंभ होगा खाद्यान्न का वितरण: जिला पूर्ति अधिकारी
बहराइच जिले में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त अन्त्योदय अन्न योजना तथा पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को माह मार्च 2025 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत नियमित वितरण का कार्य 11 से 25 मार्च 2025 तक होगा। इसके अतिरिक्त अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को त्रैमास जनवरी, फरवरी व मार्च हेतु आवंटित चीनी का वितरण 03 किग्रा होगा।