बहराइच: तिवारीपुरवा में घर का काम करते समय 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से युवक झुलसा, अस्पताल में इलाज जारी
जिले के बौडी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवारीपुरवा में घर का काम करते समय अचानक 11 हजार लाइन की चपेट में आने से युवक झुलस गया। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सोमवार को जानकारी देते हुए परिजन ने बताया कि घर का काम करते समय अचानक 11000 लाइन की चपेट में आने से युवक को करंट लग गया और वह झुलस गया। अस्पताल में इलाज जारी है।