एकमा: चवर में किशोरी से गैंगरेप, एक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Ekma, Saran | May 11, 2026 एकमा थाना क्षेत्र के भोरहोपुर के समीप चवर में किशोरी के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है जानकारी के अनुसार एक युवक के साथ छात्रा हंसराजपुर कोचिंग करने जा रही थी इसी दौरान किशोरी को चाकू के नोक पर सुनसान स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने की बात कही जा रही है घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच में जुटी है