लोहरदगा: लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने ढेकियाजुली जनसभा में कहा, चाय बागान का पसीना बोलेगा, आदिवासी अब हिसाब लेगा
असम के चाय बागानों में इस बार चुनावी माहौल केवल वोट तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह अधिकार, पहचान और सम्मान की लड़ाई के रूप में उभरता नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार दोपहर लगभग 1:30 बजे लोहरदगा के सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखदेव भगत ने ढेकियाजुली विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन प्रत्याशी बटाश ओरंग के समर्थन में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किय