अरवल: डीएसपी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में केंद्रीय बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
Arwal, Arwal | Oct 8, 2025 जिला मुख्यालय में डीएसपी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च संचालित किया गया।इस फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने क्षेत्र के मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। जवानों ने लोगों को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और चुनाव के दौरान शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।