मंझनपुर: न्यायालय में वाद के दौरान समदा में अवैध कब्जा कर निर्माण का आरोप, डीएम से शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
मंझनपुर के समदा में एक ज़मीन पर दबंग द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक ज़मीन का मामला पिछले कई वर्षों से न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन उस पर जबरन निर्माण कराया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि पूरे मामले की लिखित शिकायत जिलाधिकारी कौशाम्बी से की गई है लेकिन जिला प्रशासन ने इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की।