गाज़ियाबाद: गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने मोबाइल टावरों के उपकरण चोरी करने वाले 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने मोबाइल टावरों के उपकरण चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शाहरुख मलिक, वसीम मलिक, अनस खान, साहिल मलिक और कय्यूम मंसूरी नाम के 5 शातिर अभियुक्तों को रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे थाना वेव सिटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया।