गाज़ियाबाद: भोजपुर थाना क्षेत्र में तैनात दारोगा ने रिश्वत न देने पर मुकदमे में लगाई FR, पीड़िता ने ACP से की शिकायत
गाजियाबाद के भोजपुर थाने की चूड़ियाला पुलिस चौकी पर तैनात एक दरोगा पर बतौर 30 हजार रिश्वत नहीं मिलने पर मुकदमे में एफआर (फाइनल रिपोर्ट) लगाने का आरोप लगा है। आरोप है कि सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत होने के बाद आरोपी वाहन चालक का पता लगने के बाद भी पुलिस ने उसे पकड़ना गंवारा नहीं समझा। बल्कि एफआर लगाकर केस को बंद कर दिया गया।