गाज़ियाबाद: हिंडन पुल के पास देर रात चलती कार में अचानक लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
गाजियाबाद स्थित हिंडन पुल के पास शनिवार रविवार की देर रात करीब 1 बजे चलती कार में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची ऊंची लपटों को देखते ही देखते पूरी कार आग का गोला बन गई और घंटे भर में ही पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। हालांकि, समय रहते चालक ने कार से कूद कर अपनी जांच बचाई। घटना की सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची।