गाज़ियाबाद: लोनी थाना क्षेत्र के प्रशांत विहार स्थित एक घर में अचानक लगी आग, दो बच्चों की हुई मौत
लोनी थाना क्षेत्र स्थित प्रशांत विहार में शनिवार रविवार की मध्य रात तकरीबन ढाई बजे मच्छरों के लिए लगाई गई अगरबत्ती के कारण घर में आग लग गई। परिवार के लोगों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक परिवार के दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की अस्पताल में मौत हुई है।