गाज़ियाबाद: गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करने वाले एक शातिर शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे नरेश यादव नाम के 1 शातिर शराब तस्कर को रविवार शाम करीब 4 बजे थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र से गिरफ्तार किया। बीते 9 दिसंबर को गाजियाबाद क्राइम ब्रांच के द्वारा पंजाब और चंडीगढ़ की अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले 1 शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया था।