आरा: जानकी बाजार में दहेज के लिए महिला की हत्या का आरोप, फांसी लगाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश
Arrah, Bhojpur | Nov 14, 2026 दहेज के लिए महिला की हत्या का आरोप, फांसी लगाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश! भोजपुर में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला की फांसी लगाकर हत्या किए जाने का आरोप उसके ही पति पर लगा है। आरोप है कि हत्या के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। मामला खवासपुर थाना क्षेत्र के जानकी बाजार का है।