नवाबगंज: पल्हरी उपकेंद्र पर बिजली कटौती, गुरुवार को सुबह 8 से 11 बजे तक कई मोहल्ले रहेंगे प्रभावित
बाराबंकी के पल्हरी स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर गुरुवार को टेस्टिंग कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।यह कटौती सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक की जाएगी।इस विद्युत कटौती से टेम्पो स्टैंड, फैज़ाबाद रोड, नाका, गुलिस्ताने शेर आज़ाद नगर, गल्ला मंडी, लखपेड़ा बाग, आनंद विहार और बाल बिहार सहित कई मोहल्ले प्रभावित होंगे।