खलीलाबाद: अधिशासी अभियंता कार्यालय पर विद्युत संविदा कर्मियों ने निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विद्युत संविदा कर्मियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पर निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मियों ने ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन, कर्मचारियों व अभियंताओं पर हो रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई रोकने तथा लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। मांगें न माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी