करौली: महस्वा मोड़ से नादौती पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक शख्स को किया गिरफ्तार, 96 पव्वे किए ज़ब्त
नादौती थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। थानानधिकारी वीरसिंह गुर्जर ने बुधवार शाम 4 बजे बताया कि मय जाप्ता के टीम गठित कर महस्वा मोड से आरोपी रणजीतसिह पुत्र रामराज मीना निवासी सोप को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से अवैध देशी शराब के 96 पव्वे जप्त किए गए है। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल राजेश की अहम भूमिका रही है।