करौली: सदर पुलिस और DST टीम ने सैंगर पूरा रोड से 2 स्मैक तस्करों को गिरफ्तार, 11.30 ग्राम स्मैक की ज़ब्ती की
करौली सदर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम में संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्मैक के अवैध कारोबार में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया है।थाना अधिकारी रामदीन शर्मा और जिला स्पेशल टीम प्रभारी देवेश कुमार ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि मय जाब्ता द्वारा आरोपी राजेश और रुपिंद्र को गिरफ्तार किया गया।