करौली: जिला कलेक्टर ने बरखेड़ा आंगनबाड़ी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, सुधार के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
करौली जिला कलेक्टर नीलभ सक्सेना ने 20 अगस्त बुधवार को दोपहर 1 बजे के करीब करौली जिले की आंगनबाड़ी केंद्र बरखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर सक्सेना ने बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषाहार, बच्चों का स्वास्थ्य पैरामीटर रजिस्टर, शैक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ अन्य आवश्यक जानकारी लेने सहित सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।