रजौन: मिर्जापुर गांव में मधुमक्खी के हमले से आधा दर्जन लोग घायल, मायागंज अस्पताल में भर्ती
Rajaun, Banka | Apr 6, 2026 रजौन प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में मधुमक्खियों के अचानक हमले से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया । इस हमले में मनोज दास, आयुष कुमार, रितेश कुमार, आरती देवी, सहदेव पंडित और नरेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए ।